महिला की मौत के मामले में तीन महिलाओं समेत पांच आरोपित गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

नल जल योजना के तहत पानी का कनेक्शन लेने के दौरान हुई थी मारपीट
विज्ञापन
बड़हरा.
प्रखंड अंतर्गत सिन्हा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में नल जल योजना के तहत लिये जा रहे कनेक्शन के विवाद में सोमवार की सुबह मारपीट में 60 वर्षीया महिला कांति देवी की मौत के मामले में तीन महिलाओं समेत पांच नामजद आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों में ठाकुर भगत, वीरेंद्र भगत, दुगांती देवी, पूजा देवी व तिलोतमा देवी शामिल हैं.घटना को लेकर मृतका के पुत्र फुदुक भगत ने पुलिस के समक्ष फर्दबयान दिया था, जिसमें पांच महिला समेत सात लोगों को हत्या का नामजद आरोपित बनाया गया था. नामजदों में ठाकुर भगत, वीरेंद्र भगत समेत 5 महिलाएं शामिल हैं. फुदुक भगत ने बताया कि पानी के तीन नल हैं, जिसको लेकर नामजदों के द्वारा मारपीट की जाने लगी, जिसमें मेरी मां कांति देवी को चोट लग गयी. चोटिल अवस्था में इलाज कराने ले जा रहे थे, जहां मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










