बच्चा लेकर भागने के दौरान की फायरिंग

Updated:
विज्ञापन
बच्चा लेकर भागने के दौरान की फायरिंग

बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव में हुई घटना

विज्ञापन

बिहिया.

बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव में बच्चा लेकर भागने के दौरान फायरिंग किये जाने को लेकर दहशत का माहौल रहा. जानकारी के अनुसार बगही गांव निवासी कमली देवी की विगत तीन वर्ष पूर्व बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में हुई थी. शादी के बाद ससुराल पक्ष से अनबन होने के कारण वह अपने एक वर्ष के बच्चे के साथ बगही स्थित मायके में रह रही है.

इसी दौरान बगही निवासी सरोज नट समेत अन्य लोग कमली देवी के घर पहुंचे और उसका बच्चा लेकर भागने लगे. बच्चे की मां द्वारा इसका विरोध किये जाने पर दहशत फैलाने को लेकर एक राउंड फायरिंग भी की गयी. मामले को लेकर पीड़िता द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन