फुलाड़ी-खंडोल गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Updated at : 02 Feb 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
फुलाड़ी-खंडोल गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

हादसे में एक युवक जख्मी, सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

विज्ञापन

आरा.

सकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी एवं खंडोल गांव के बीच रविवार की सुबह ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गयी. इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त भी जख्मी हो गया, जिसके बाद जख्मी उसके दोस्त को इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार मृतक अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की टोला गांव निवासी स्व.राजबली सिंह का 20 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है एवं इंटर का छात्र था.

जबकि जख्मी युवक उसी गांव के निवासी बिजेंद्र महतो का 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है. इधर नीतीश कुमार ने बताया कि वे दोनों रविवार की सुबह बाइक पर सवार होकर जरूरी काम से संदेश जा रहे थे. उसी दौरान फुलाड़ी एवं खंडोल गांव के बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहा उसका दोस्त राकेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया.

जबकि जख्मी उसके दोस्त नीतीश कुमार को इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं, दूसरी मृतक के परिजन उसके शव को संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल ले आये. जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना अजीमाबाद थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां कुंती देवी व दो बहन पूनम कुमारी, अंजली कुमारी एवं एक भाई राजेश कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटना के बाद मृतक की मां कुंती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन