ePaper

बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत सिन्हा मंडल के सभी प्रमुख बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

Updated at : 19 Jul 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत सिन्हा मंडल के सभी प्रमुख बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तीकरण अभियान कार्यक्रम के तहत शनिवार को सिन्हा मंडल के सभी बूथ कार्यकताओं, मंडल पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का बैठक बलुआ में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

आरा/बड़हरा. भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तीकरण अभियान कार्यक्रम के तहत शनिवार को सिन्हा मंडल के सभी बूथ कार्यकताओं, मंडल पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का बैठक बलुआ में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना सिंह और संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राम अवतार सिंह ने किया. बड़हरा विधायक ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुका है और हमें अपने-अपने बूथों को मजबूत करना है. भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विकास के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है. समाज के सभी वर्ग भाजपा को पसंद करती है. केन्द्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार विकसित भारत और विकसित बिहार के संकल्प के साथ काम कर रही है. एनडीए की सरकार में सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है. हमें किसी के बहकावे में नहीं आना है. कार्यक्रम में बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, विधानसभा संयोजक संजय तिवारी, विधानसभा पालक धीरज सिंह,जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी धनंजय तिवारी, शुभम पांडेय, संतोष सिंह संटु, दीपक तिवारी, टुकर सिंह, जितेंद्र तिवारी, शिवदानी पांडेय, सौदागर बिंद, विवेक सिंह, संजीत कुमार सहित मंडल पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष सक्रिय कार्यकर्ता और बूथ के सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन