प्रज्ञा युवा मंडल का उद्देश्य युवाओं को अपने सभ्यता व धर्म के प्रति जागरूक करना
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

प्रज्ञा युवा मंडल नगर इकाई जगदीशपुर का हुआ गठन
विज्ञापन
जगदीशपुर.
नगर के डीएम रोड स्थित श्रीराधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ की एक बैठक हुई. अध्यक्षता प्रोफेसर महावीर प्रसाद एवं संचालन अमन सोनी ने किया. बैठक में प्रज्ञा युवा मंडल नगर इकाई जगदीशपुर का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से जगदीशपुर नगर संयोजक मंजय कुमार सहसंयोजक कृपाशंकर गोस्वामी साथ ही 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया. सामाजिक कार्यकर्ता अमन सोनी ने बताया कि प्रज्ञा युवा मंडल का उद्देश्य आज देश के युवाओं को अपने सभ्यता एवं धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक करने एवं नशा करने से दूर रहने संबंधी कार्यों को प्रेरित करने के लिए किया गया है. बैठक में प्रदुमन पांडेय प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ संयोजक आरा, सहसंयोजक प्रशांत कुमार, सदस्य सतीश गुप्ता, रंभू यादव, सुनील कुमार, धनंजय कुमार, विक्की गुप्ता, सुमित सोनी, नीतीश भारद्वाज, रौशन कुमार, मुकेश चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










