12 चक्का ट्रक से 1471 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 22 Jul 2025 9:24 PM

विज्ञापन

जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 16 लाख रुपये आंका गयाउत्तरप्रदेश से पटना ले जायी जा रही थी शराब

विज्ञापन

आरा.

बक्सर-पटना फोरलेन पर गजराजगंज ओपी के बामपाली गांव के समीप मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने 12 चक्का ट्रक को पकड़ा. जब तक ट्रक से 14 से 70 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर ली. इसकी जानकारी देते हुए उसहायक उत्पादक आयुक्त रजनीश ने बताया कि मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में उन्हें गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश की ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना की ओर जा रही है. सहायक आयुक्त मद्य निषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. बक्सर-पटना फोरलेन बामपाली मोड के पास, (थाना-गजराजगंज, जिला-भोजपुर) में एक 12 चक्का ट्रक की जांच करने पर ट्रक के डाले से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. ट्रक पर बिहार का निबंधन संख्या अंकित पाया गया. टीम ने ट्रक के चालक पटना जिले के मनेर थाना अंतर्गत हरदी छपरा वार्ड नंबर-9 निवासी सुनील कुमार तथा पटना जिले के अकीलपुर थाना अंतर्गत पानापुर गांव निवासी विक्कू कुमार को गिरफ्तार कर ली. वहीं उसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द कर दिया. उक्त वाहन से 8 पीएम स्पेशल व्हिस्की 180 एमएल का 768 पीस, रायल स्टैग व्हिस्की 750 एमएल का 24 पीस, कोल्ट बीयर 500 एमएल का 192 पीस, किंगफिशर बीयर 500 एमएल का 168 पीस, टूबर्ग बीयर 500 एमएल का 144 पीस, माउंट 6000 बीयर 500 एमएल का 1920 पीस एवं आफ्टर डार्क व्हिस्की 180 एमएल का 576 पीस, जो की कुल 3792 पीस में कुल 1471.920 लीटर होता है. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 16 लाख के करीब आंका गया. छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा एवं सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार,के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन