पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Updated at : 05 Feb 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव स्थित चिमनी भट्टा के समीप बुधवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव स्थित चिमनी भट्ठा के समीप बुधवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में गिरने से एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृत बच्चा गया जिले के नवादा थाना क्षेत्र के पीपरपांती गांव निवासी पप्पू चौहान का डेढ़ वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है. इधर मृतक की मां अंजू देवी ने बताया कि तीन माह पूर्व अपने पति पप्पू चौहान व लड़के के साथ जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव स्थित चिमनी भट्ट पर मजदूरी करने आयी थी. बुधवार की सुबह जब पति-पत्नी दोनों काम में व्यस्त थे. उसी बीच उनका पुत्र चिमनी भट्ठा में समीप पानी भरे गड्ढे में जा गिरा. कुछ देर चकवा जब नहीं दिख, तो उन्होंने उसे करना शुरू किया. तभी खोजबीन के दौरान जब वे लोग पानी गड्ढे के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वह उसी पानी भरे गढ्ढे में पड़ा है, जिसके बाद परिजन उसे पानी से निकाल कर इलाज के लिए आर सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस गांव ले गये. बताया जाता है कि बच्चा अपने मां-बाप का इकलौती संतान था. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद बच्चे की मां अंजू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




