आरा : पावरगंज अंडरपास के पास झाड़ी से बेहोश मिली चंडीगढ़ की युवती, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
AI तस्वीर | प्रभात खबर

AI तस्वीर | प्रभात खबर

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र में पावरगंज अंडरपास के पास झाड़ी से चंडीगढ़ निवासी एक युवती बेहोशी की हालत में बरामद हुई. पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने पुलिस को सूचना देकर बचाई जान. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत पावरगंज स्थित अंडरपास के पास झाड़ी से रविवार की शाम बेहोशी की हालत में चंडीगढ़ निवासी एक युवती बरामद हुई. घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई.

उधर से पैदल गुजर रहे पूर्व अगिआंव विधायक मनोज मंजिल द्वारा इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना पाकर नवादा थाना की गश्ती पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद पूर्व विधायक एवं पुलिस के सहयोग से उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है.

आधार कार्ड से हुई पहचान

युवती के पास से मिले पहचान पत्र (आधार कार्ड) के आधार पर उसकी पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के चंडीगढ़ रोड, शहरी क्षेत्र पुलिस कॉलोनी (सेक्टर नंबर 32 ए) निवासी सुमित रंजन की 32 वर्षीया पत्नी शिवानी सिंह के रूप में हुई है.

पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने दी पुलिस को सूचना

मामले के संबंध में पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने बताया कि वे पैदल पावरगंज स्थित अंडरपास के पास से गुजर रहे थे. तभी उन्होंने देखा कि एक महिला अंडरपास के बगल में झाड़ी में बेहोशी की हालत में पड़ी है और पास ही उसका पर्स पड़ा हुआ है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई थी.

जब वे मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखा, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ निवासी युवती आरा कैसे पहुंची, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. वहीं, घटनास्थल से युवती के पर्स में सिंदूर की डिब्बी एवं अन्य सामान मिलने से प्रेम-प्रसंग की संभावना भी जताई जा रही है.

दूसरी तरफ दूरभाष पर बात करने पर उक्त युवती के पति ने बताया कि वह करीब 7 बजे यह कहकर घर से निकली थी कि बगल में जा रही है, लेकिन वह आरा कैसे पहुंची, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन