गया जी-पटना एनएच-22 पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
एनएच-22 पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, पहचान नहीं

गया जी-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. बेलागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर ट्यूबवेल के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.

विज्ञापन

गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-22) पर बेलागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर ट्यूबवेल के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

बताया जाता है कि युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी वह एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

सड़क पर मची अफरा-तफरी, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है.

हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गयी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पहचान की कोशिश जारी

बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया गया है.

उन्होंने कहा कि खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. उसकी पहचान कराने के लिए पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी जाएगी तथा मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


विज्ञापन
Ajeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन