वैशाली: रजासन दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, सेना जवान और उसके पिता की हत्या मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार दादा पोता आरोपी | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार दादा पोता आरोपी | Prabhat Khabar Network

बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में सेना के जवान और उसके पिता की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस दोहरे हत्याकांड में अब तक कुल छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

विज्ञापन

Hajipur Crime News: बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में सेना के जवान और उसके पिता की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्वर्गीय नंदा राय के पुत्र मुरली राय तथा जगदीश राय के पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है. दोनों आपस में दादा-पोता बताए जाते हैं और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

बिदुपुर पुलिस के अनुसार बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है.

अब तक छह आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार इस दोहरे हत्याकांड में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

12 जुलाई को हुई थी पिता-पुत्र की हत्या

गौरतलब है कि 12 जुलाई की सुबह बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने भारतीय सेना के जवान जितेंद्र कुमार और उनके पिता मुनारिक राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

बताया गया कि लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई थी.

इलाके में फैली थी सनसनी

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया था.

प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी जगदीश राय को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. उसके साथ तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया था. अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गई है.


विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन