वैशाली: कारगिल विजय दिवस पर हाजीपुर में 151 दीप जलाकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस शहीद स्मारक दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली के रामाशीष चौक पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 151 दीप जलाकर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को नमन किया गया. आकृति सामाजिक संस्थान द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया.

विज्ञापन

Hajipur Kargil Vijay Diwas: 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार की शाम शहर के रामाशीष चौक स्थित शहीद स्मारक स्तंभ पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यों के प्रति समर्पित संस्था आकृति सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 151 दीप जलाकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

विज्ञापन

शहीदों के बलिदान को किया याद

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया. उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर न केवल देश की सीमाओं की रक्षा की, बल्कि राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान को भी सुरक्षित रखा.

वक्ताओं ने कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

दीप प्रज्ज्वलन के बाद केवाईपी एवं जीएसटी से जुड़े छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल बना रहा.

बड़ी संख्या में शामिल हुए छात्र-छात्राएं

कार्यक्रम में केवाईपी एवं जीएसटी से जुड़े करीब 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. आयोजन का संचालन एवं नेतृत्व समन्वयक मधुमाला कुमारी ने किया.

इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों के अलावा प्रवीण कुमार सिन्हा, बिट्टू कुमार, सोनू कुमार, मनीष कुमार, सपना कुमारी, गुड्डी कुमारी, साक्षी कुमारी, तान्या कुमारी, प्रीति कुमारी, चांदनी कुमारी, रिमझिम राज, प्रीतम कुमारी सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन