वैशाली के धीरज कुमार बने जदयू छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Author Manohar kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को बुके देते जेडीयू छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार | Prabhat Khabar Network

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को बुके देते जेडीयू छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने वैशाली के धीरज कुमार को छात्र प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है. इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है. धीरज कुमार पहले प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत थे.

विज्ञापन

JDU Student Wing: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र के अनुसार वैशाली जिले के देसरी प्रखंड अंतर्गत मटिया निवासी धीरज कुमार को जदयू छात्र प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है.

पहले प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे

धीरज कुमार वर्तमान में जदयू के प्रदेश महासचिव पद पर कार्यरत थे. संगठन में सक्रिय भूमिका और लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

नेताओं ने दी बधाई

छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद विधायक महेंद्र राम, जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज पटेल सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. बधाई देने वालों में प्रिंस कुमार, बिनोद सिंह, अवधेश राय, राजकिशोर सिंह, अनूप लाल सिंह, अरविंद कुशवाहा, नवीन सिंह, रंजित सिंह, वसीम राजा और प्रभु सिंह समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे.

संगठन को मजबूत करने की उम्मीद

पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि धीरज कुमार के नेतृत्व में जदयू छात्र प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय होगा तथा छात्र-युवाओं के बीच संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

Also Read: क्या विजय सिन्हा, पवन सिंह और रामकृपाल यादव के कार्यक्रम में मचा था हंगामा? वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए


विज्ञापन
Manohar Kumar

लेखक के बारे में

By Manohar Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन