गया जी : खिजरसराय में अपहृत युवती सकुशल बरामद, पुलिस ने आरोपित युवक को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अपहरण मामले में युवती बरामद, आरोपित गिरफ्तार

गया जी के खिजरसराय से अपहृत युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

विज्ञापन

गया जी के खिजरसराय के सरबहदा थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं घटना में शामिल आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

सरबहदा थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने बताया कि युवती के अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया गया था. मामले की जांच व छानबीन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया.

आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपित युवक विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की आगे की जांच जारी है.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन