सनराइज मसाले व प्रभात खबर कुकिंग चैलेंज में दिखा पाक-कला का हुनर, विजेताओं को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन
राजीव रंजन | Prabhat Khabar Network

राजीव रंजन | Prabhat Khabar Network

गया जी में आयोजित सनराइज मसाले व प्रभात खबर कुकिंग चैलेंज में प्रतिभागियों ने अपनी पाक-कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया. कंचन वीरेंद्र चौधरी फायर लाइव कुकिंग में विजेता बनीं.

विज्ञापन

गया जी में आयोजित सनराइज मसाले व प्रभात खबर कुकिंग चैलेंज में प्रतिभागियों ने अपनी पाक-कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया. फायर लाइव कुकिंग और नन फायर राउंड में प्रतिभागियों ने स्वाद, प्रस्तुति और स्वच्छता के आधार पर बेहतरीन व्यंजन तैयार किए. प्रतियोगिता में कंचन वीरेंद्र चौधरी ने फायर लाइव कुकिंग कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया.

सनराइज मसाले व प्रभात खबर कुकिंग चैलेंज में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और पाक-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया.

फायर लाइव कुकिंग कैटेगरी के विजेता

फायर लाइव कुकिंग कैटेगरी में कंचन वीरेंद्र चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. मधु कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि भारतीय प्रियदर्शी को तीसरा स्थान मिला.

इसके अलावा श्यामली सिन्हा ने चौथा और शालिनी कुमारी ने पांचवां स्थान हासिल किया.

नन फायर राउंड के विजेता

नन फायर राउंड में श्रेया राज ने प्रथम स्थान हासिल किया. रिया कुमारी द्वितीय और वीरेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे.

वहीं डॉली कुमारी ने चतुर्थ और इंदू प्रजापति ने पंचम स्थान प्राप्त किया.

इन प्रतिभागियों ने तैयार किए लाजवाब व्यंजन

प्रतियोगिता में सुनैना गुप्ता, भारती प्रियदर्शी, वीरेंद्र चौधरी, मधु कुमारी, सुमन कुमारी, शैली कुमारी, मंजू देवी, प्रतिभा देवी, तमन्ना प्रियदर्शी सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया और विभिन्न लाजवाब व्यंजनों की रेसिपी तैयार की.

गुणवत्तापूर्ण मसाले लोगों के स्वास्थ्य को करें बेहतर: राजीव रंजन

एरिया सेल्स एग्जीक्यूटिव (गया) राजीव रंजन ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण सनराइज मसाले के जरिए लोगों के खाने के माध्यम से उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है.

भारतीय किचन परंपरा, शुद्धता व बेहतरीन गुणवत्ता पर सनराइज मसाले कोई समझौता नहीं करता आया है. यह खाने को बेहतरीन स्वाद प्रदान कर टेस्ट को बढ़ाता है. इसमें कोई रंगों का मिश्रण नहीं है. प्रतिभागियों ने इसका बेहतर उपयोग कर कई लजीज व्यंजन बनाए व इसकी प्रशंसा की.

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: सुधांशु कुमार

सेल्स ऑफिसर (गया) सुधांशु कुमार ने कहा कि सनराइज मसाले अपनी बेहतरीन गुणवत्ता, शुद्धता और प्राकृतिक स्वाद के लिए उपभोक्ताओं के बीच एक भरोसेमंद नाम बन चुके हैं. इनके मसालों की खुशबू और स्वाद भोजन को विशेष बनाते हैं.

आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता मानकों के साथ तैयार किए गए ये मसाले हर रसोई की पसंद हैं. कंपनी गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करती. यही कारण है कि सनराइज मसाले लगातार लोगों का विश्वास जीत रहे हैं.

प्रतिभागियों ने किया पाक-कौशल का शानदार प्रदर्शन: चीफ शेफ

होटल रॉयल सूर्या के चीफ शेफ (चैलेंज के जज) ने कहा कि सनराइज मसाले व प्रभात खबर कुकिंग चैलेंज में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और पाक-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. सभी व्यंजनों में स्वाद, प्रस्तुति और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया.

ऐसे आयोजन घरेलू प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं. सनराइज मसाले भोजन के स्वाद को और भी बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए, ताकि नयी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन