पितृपक्ष से पहले रामशिला-प्रेतशिला में सभी व्यवस्थाएं पूरी करें, डॉ प्रेम कुमार ने दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

रामशिला और प्रेतशिला का निरीक्षण करते विधानसभा अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गयाजी के रामशिला और प्रेतशिला वेदी परिसर का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को मेला शुरू होने से पहले सभी नागरिक सुविधाएं, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था धरातल पर सुनिश्चित करने तथा 'अतिथि देवो भव' की भावना से श्रद्धालुओं की सेवा का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Pitru Paksha Mela Gaya 2026 : विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने शनिवार को रामशिला व प्रेतशिला वेदी परिसर का निरीक्षण किया. उनके साथ नगर आयुक्त डॉ गगन, सिटी एसपी अभिनव व सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन मौजूद थे.

विज्ञापन

अधिकारियों के साथ पहुंचे डॉ प्रेम कुमार ने दोनों प्रमुख पिंडदान स्थलों पर श्रद्धालुओं के आवागमन, सड़क, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग सहित अन्य जनसुविधाओं की स्थिति देखी.

पिंडदान स्थलों पर सुगम व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पितृपक्ष मेला गया जी की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है.

देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंडदान के लिए गयाजी पहुंचते हैं. ऐसे में प्रेतशिला व रामशिला तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम रखने के साथ स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था की जाए.

यातायात व सुरक्षा का निर्देश

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने व जरूरत के अनुसार पुलिस बल की तैनाती करने का निर्देश दिया गया.

उन्होंने मेला क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, कूड़ा उठाव तथा पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही पेयजल, शौचालय, प्रकाश एवं बैठने की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

धरातल पर दिखें सभी तैयारियां

अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी तरह धरातल पर दिखनी चाहिए. सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें. गया जी आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा, सुरक्षित वातावरण और स्वच्छ धार्मिक परिसर उपलब्ध कराना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

रामशिला और प्रेतशिला का निरीक्षण करते विधानसभा अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
रामशिला और प्रेतशिला का निरीक्षण करते विधानसभा अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

'अतिथि देवो भव' की भावना

उन्होंने कहा कि अतिथि देवो भव की भावना के साथ गया जी आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा. पितृपक्ष मेला-2026 को व्यवस्थित, सुरक्षित व श्रद्धालु हितैषी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. निरीक्षण के अंत में उन्होंने बिहार सरकार व जिला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों की सराहना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन