बेलागंज में हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों से मिलीं विधायक मनोरमा देवी, चेक देकर दी आर्थिक मदद

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान करतीं विधायक मनोरमा देवी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के बेलागंज प्रखंड में हाल के हादसों में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति विधायक मनोरमा देवी ने संवेदना व्यक्त की. उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में चेक प्रदान कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

गया जी जिले के बेलागंज प्रखंड क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई विभिन्न असामयिक घटनाओं में जान गंवानेवाले लोगों के परिजनों से स्थानीय विधायक मनोरमा देवी ने शनिवार को मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा पारिवारिक लाभ योजना के तहत चेक प्रदान कर आर्थिक सहायता भी की.

बसी बिगहा में ढांढ़स बंधाया

विधायक मनोरमा देवी सबसे पहले पाई बिगहा क्षेत्र के बसी बिगहा गांव पहुंची. यहां उन्होंने पंकज कुमार के परिवार से मुलाकात की. कुछ दिन पूर्व पंकज कुमार की पुत्री की नदी में डूबने से मौत हो गई थी.

विधायक ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढ़स बंधाया. उन्होंने पारिवारिक लाभ योजना के तहत चेक सौंपने के साथ आर्थिक मदद भी की.

करंट से मृतक के परिजनों से मुलाकात

इसके बाद विधायक रंजीत यादव के घर पहुंची. खेत में घूमने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से उनके पुत्र रोशन कुमार की मौत हो गई थी. विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना जताई और आर्थिक मदद करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया.

बेलागंज बाजार में दिया चेक

वहीं, बेलागंज बाजार निवासी रामप्रवेश यादव के 19 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार की मौत के बाद विधायक ने उनके परिजनों से भी मुलाकात की. उन्होंने परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत चेक प्रदान किया और आर्थिक सहयोग किया.

हरसंभव सहायता का भरोसा

विधायक मनोरमा देवी ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में वह पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ हैं और उन्हें हरसंभव सरकारी व व्यक्तिगत मदद उपलब्ध कराई जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन