गया जंक्शन के पुनर्विकास का 80% काम पूरा, 30 हजार यात्रियों वाला होल्डिंग एरिया तैयार; मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

गया जंक्शन परिसर में बन रहे होल्डिंग एरिया की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जंक्शन पर पितृपक्ष मेला 2026 के लिए 80% पुनर्विकास कार्य पूरा हो चुका है. 30 हजार यात्रियों की क्षमता वाला आधुनिक होल्डिंग एरिया तैयार है, और मार्च 2027 तक सभी काम पूरे हो जाएंगे. श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

गया जी. पितृपक्ष मेला-2026 में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गया जी रेलवे स्टेशन पर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने शनिवार को स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों से यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, होल्डिंग एरिया, टिकट काउंटर सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली.

विज्ञापन
गया जंक्शन का निरीक्षण करते विधानसभा अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
गया जंक्शन का निरीक्षण करते विधानसभा अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

80% कार्य पूरा, 30 हजार की क्षमता

डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि गया जी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. शेष कार्यों को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है. वर्तमान में गया जंक्शन पर सात प्लेटफॉर्म तैयार हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 30 हजार लोगों की क्षमता वाला आधुनिक होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है.

अतिरिक्त टिकट काउंटर व स्पेशल ट्रेनें

टिकट लेने में यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए 10 टिकट काउंटर के अलावा अतिरिक्त काउंटर, सात एटीवीएम और तीन एमयूटीएस मशीनें लगाई गई हैं. पिछले वर्ष करीब 80 हजार तीर्थयात्री ट्रेन से पहुंचे थे, जिसे देखते हुए इस वर्ष तीन अतिरिक्त ट्रेनों और दो अतिरिक्त मेमू ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है.

पुनपुन व अनुग्रह नारायण हाल्ट पर ठहराव

स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए पुनपुन घाट और अनुग्रह नारायण स्टेशन स्थित हॉल्ट पर भी ट्रेनों का ठहराव निर्धारित किया गया है. सुरक्षा के लिए आरपीएफ के 200 और आरपीएसएफ के 200 जवान तैनात किए जाएंगे. विधानसभा अध्यक्ष ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा और सहायता केंद्र को प्रभावी रखने का निर्देश दिया.

गया जंक्शन का निरीक्षण करते विधानसभा अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network

सुगम सुविधाएं प्रशासन की प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला गया जी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है. श्रद्धालुओं को गया जी पहुंचने से लेकर पिंडदान कर वापस लौटने तक सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.

Also Read : मगध विश्वविद्यालय में पहली बार PhD शोधार्थियों को मिलेगा हॉस्टल, हर विभाग के 10% छात्रों को आवंटन

निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट संजय कुमार सिहं, आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव, रेल कंस्ट्रंक्शन के जीएम बीके सिंह, रेलवे कंस्ट्रंक्शन के अभियंता हरिगोविंद राय, प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा व अन्य थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन