गया जी में किराये के मकान से विवाहिता का शव बरामद, फंदे से लटकने की जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
गया: किराये के मकान में विवाहिता का शव, जांच जारी

सांकेतिक तस्वीर

गया जी के डेल्हा थाना क्षेत्र में एक किराये के मकान से विवाहिता का शव फंदे से लटका बरामद हुआ है. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है.

विज्ञापन

गया जी के डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी डेल्हा मोहल्ले में किराये के एक मकान में रहने वाली एक विवाहिता का शव पुलिस ने फंदे से लटका हुआ बरामद किया है.

छानबीन में मृतका की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के मिरचैया मोहल्ले की रहने वाली प्रिया कुमारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कारण

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फंदे से लटककर मौत का प्रतीत होता है. हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही चल सकेगा.

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी है.

इलाके में मची अफरा-तफरी

घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन