आरा : रील्स बनाने के दौरान छत से गिरकर 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
आरा शहर में रील बनाने का शौक एक किशोर पर भारी पड़ गया. नवादा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर, 17 वर्षीय मयंक रील बनाते समय छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा मोहल्ले में रविवार की दोपहर रील्स बनाने के दौरान असंतुलित होकर एक किशोर छत से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के तुरंत बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है.
जख्मी किशोर की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के नवादा मोहल्ला निवासी मदन प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार के रूप में हुई है.
घर के लोग नीचे थे, छत पर रील बना रहा था किशोर
घटना के संबंध में जख्मी किशोर के परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर परिवार के सभी सदस्य घर में नीचे मौजूद थे. इसी बीच मयंक मोबाइल लेकर रील बनाने के लिए अकेले छत पर चला गया.
छत पर रील बनाने के क्रम में उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे आ गिरा. इस हादसे में किशोर को शरीर में काफी गंभीर चोटें आई हैं. गिरते ही चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए