जवइनिया को बचाने के लिए केंद्र सरकार कराये कटाव निरोधी कार्य : विधायक

Updated:
विज्ञापन
जवइनिया को बचाने के लिए केंद्र सरकार कराये कटाव निरोधी कार्य : विधायक

प्रखंड के जवइनिया गांव में हो रहे कटाव का जायजा लेने स्थानीय विधायक राहुल तिवारी पहुंचे. उन्होंने कटाव पीड़ित परिवारों के साथ बातचीत की.

विज्ञापन

शाहपुर. प्रखंड के जवइनिया गांव में हो रहे कटाव का जायजा लेने स्थानीय विधायक राहुल तिवारी पहुंचे. उन्होंने कटाव पीड़ित परिवारों के साथ बातचीत की. इसके साथ ही बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं के साथ कटाव के रोकथाम को लेकर बातचीत की. विधायक ने कहा गांव के पास से सफेद बालू के खनन के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश एवं बिहार सरकार या भारत सरकार द्वारा जब तक यूपी के नौरंगा से लेकर दामोदरपुर तक कटाव निरोधी कार्य नहीं कराया जायेगा, तब तक यह कटाव चलता रहेगा. इसलिए केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय द्वारा उक्त स्थान पर कटाव निरोधक कार्य कराया जाये. ताकि गांव का अस्तित्व बच सके. वही प्रशासन द्वारा कटाव से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाये. साथ ही राहत कार्य व सामुदायिक किचेन की व्यवस्था की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन