ePaper

गंगा के बढ़ते जल स्तर से प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण सड़कों पर चढ़ा बाढ़ का पानी, मुख्यालय से टूटा संपर्क

Updated at : 19 Jul 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा के बढ़ते जल स्तर से प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण सड़कों पर चढ़ा बाढ़ का पानी, मुख्यालय से टूटा संपर्क

प्रखंड क्षेत्र में देश भर में हो रहे मूसलाधार बारिश से कई नालें और नदियां उफान पर हैं. ऐसे में गंगा के जल स्तर में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है.

विज्ञापन

बड़हरा. प्रखंड क्षेत्र में देश भर में हो रहे मूसलाधार बारिश से कई नालें और नदियां उफान पर हैं. ऐसे में गंगा के जल स्तर में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है. जिस वजह से प्रखंड क्षेत्र के गंगा के तटवर्ती इलाकों में अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. क्षेत्र के बधारों में बाढ़ का पानी घुस गया है. शनिवार को सुबह 6 बजे गंगा नदी का जल स्तर 53.35 मीटर तक पहुंच गया. शाम 6 बजे 53.48 मीटर पर पहुंच गया. नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी. पिछले 24 घंटे में गंगा नदी का जल स्तर 0.42 मीटर तक बढ़ा है. नदी प्रति घंटे दो सेंटी मीटर की रफ्तार से बढ़ रही है. लगातार बढ़ रहे पानी से नेकनामटोला पहुच पथ, लौहर-बखोरापुर पथ, शिवपुर फरहदा पथ, दुर्गटोला-गजियापुर पथ, गजियापुर नथमलपुर पथ के ज्ञानपुर गांव के समीप सड़क, सिरिसिया पहुच पथ, बांध से एकवना पहुच पथ समेत अन्य पर बाढ़ का पानी चढ गया है. बाढ का पानी नेकनामटोला, जीवाराय के टोला, अलेखी टोला, शालीग्राम सिंह के टोला, महुदही, बखोरापुर, भुसहुला, करजा, लौहर, दूबे छपरा, शिवपुर, हाजीपुर, शिवपुर, दुर्गटोला, मिल्की, लवकुशपुर समेत अन्य गांवो के बधार में बाढ़ का पानी घुस गया. जिला प्रशासन लगातार बाढ़ पर नजर रखा है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के एसडीओ कमलेश कुमार ने बताया कि बक्सर में गंगा नदी फ्लोविंग कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन