खरमास खत्म, पर लॉक डाउन में शादी - विवाह में होगी परेशानी

Updated at : 15 Apr 2020 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
खरमास खत्म, पर लॉक डाउन में शादी - विवाह में होगी परेशानी

आरा : खरमास खत्म होने के बाद भी शहनाई की गूंज नहीं सुनाई पड़ेगी कोरोनावायरस को लेकर लागू किए गए लॉक डाउन के कारण शादी विवाह में भी परेशानी होगी. सतुआन पर्व के साथ ही खरमास खत्म हो जाता है. हिंदू परंपरा के अनुसार खरमास में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है.इस कारण […]

विज्ञापन

आरा : खरमास खत्म होने के बाद भी शहनाई की गूंज नहीं सुनाई पड़ेगी कोरोनावायरस को लेकर लागू किए गए लॉक डाउन के कारण शादी विवाह में भी परेशानी होगी. सतुआन पर्व के साथ ही खरमास खत्म हो जाता है. हिंदू परंपरा के अनुसार खरमास में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है.इस कारण सतुआन पर्व के साथ खरमास खत्म होते ही लग्न शुरू हो जाता है और शादी- विवाह की धूम मच जाती है.लॉक डाउन को लेकर लगाई गई हैं कई तरह की पाबंदियां, 3 मई तक नहीं सुनाई देगी शहनाईलॉक डाउन को लेकर सरकार ने कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं. इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करना है. वही एक जगह 5 से अधिक आदमी को एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया गया है. सार्वजनिक स्थलों का भी उपयोग नहीं करना है.वही मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं. इस स्थिति में शादी- विवाह का आयोजन होना मुश्किल ही लग रहा है.कई लोग शादी के अवसर पर नाच बाजा का भी आयोजन करते हैं.पर ऐसा करना भी फिलहाल संभव नहीं है. इस कारण 3 मई तक शादी विवाह की शहनाई की गूंज नहीं सुनाई देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन