सवारी बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, जख्मी

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 22 Apr 2025 7:50 PM

विज्ञापन

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के पुराना गजराजगंज ओपी के समीप मंगलवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के पुराना गजराजगंज ओपी के समीप मंगलवार की दोपहर सवारी बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे दोनों जख्मी हो गये.

उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के करीसाथ गांव निवासी 55 वर्षीय शत्रुघ्न यादव एवं 15 वर्षीय उनका पुत्र मनजीत कुमार शामिल हैं. इधर, घायलों के परिजन ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र बाइक से गजराजगंज बाजार पर मार्केटिंग करने आये थे. मार्केटिंग बाद जब दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे. उसी दौरान पुराना गजराजगंज ओपी के समय पीछे से आ रहे सवारी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन