बिहार MLC उपचुनाव में सियासी संग्राम,कन्हैया प्रसाद और सोनू राय के बीच कांटे की टक्कर

Published by :Ragini Shamra
Updated at :12 May 2026 10:08 AM
विज्ञापन
बिहार MLC उपचुनाव में सियासी संग्राम,कन्हैया प्रसाद और सोनू राय के बीच कांटे की टक्कर

मतदान केंद्र पर कन्हैया प्रसाद की तस्वीर

Bihar News: भोजपुर-बक्सर में बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया. दोनों जिलों के मतदान केंद्रों पर जनप्रतिनिधि पहुंचकर मतदान कर रहे हैं. इस दौरान एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद ने वोट डाला. प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

Bihar News: (नरेंद्र प्रसाद सिंह)भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो गया. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही जनप्रतिनिधियों की आवाजाही देखी गई. मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं. सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है.

एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद ने डाला वोट

चुनाव मैदान में उतरे एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद ने आरा सदर प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपना मतदान किया. वहीं संदेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक राधा चरण साह ने भी कृषि भवन स्थित प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर वोट डाला.

भोजपुर में 14 और बक्सर में 11 मतदान केंद्र

उपचुनाव के लिए भोजपुर जिले में 14 और बक्सर जिले में 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सभी मतदान केंद्र संबंधित प्रखंड मुख्यालयों में स्थित हैं. मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा.

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. सभी मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है. ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके. मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं और पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जा रही है.

6084 मतदाता करेंगे मतदान

इस उपचुनाव में भोजपुर और बक्सर जिले के कुल 6084 जनप्रतिनिधि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें भोजपुर जिले में 3779 और बक्सर जिले में 2305 मतदाता शामिल हैं. कुल मतदाताओं में 2832 पुरुष और 3262 महिला मतदाता हैं.

छह प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में होगी बंद

चुनाव मैदान में जदयू, राजद समेत कुल छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मतदान खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों का भविष्य मतपेटियों में बंद हो जाएगा. मतों की गिनती 14 मई को की जाएगी.

10 बजे जारी होगा मतदान प्रतिशत

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सुबह 10 बजे पहला मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा. इसके बाद मतदान की स्थिति और मतदाताओं की भागीदारी का स्पष्ट अंदाजा लगाया जा सकेगा.

Also Read:बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 6084 मतदाता तय करेंगे पांच प्रत्याशियों का भविष्य

विज्ञापन
Ragini Shamra

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन