चार वर्षीया बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर प्राथमिकी हुई दर्ज

विज्ञापन

आरा.

शाहपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना रविवार की दोपहर की है. पीड़िता का परिवार वाले मूल रूप से उत्तरप्रदेश के निवासी हैं, जो वर्तमान में कई वर्षों से शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किराये के मकान में रहते हैं. घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित नाबालिग को पकड़ लिया है. इस संबंध में पीड़िता की मां के द्वारा शाहपुर थाने में नाबालिग के खिलाफ बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्द करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां के द्वारा कहा गया है कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे जब वह घर में खाना बना रही थी. उसी समय उनकी चार वर्षीया बच्ची छत से रोते हुए नीचे आयी तो उन्होंने पूछा कि तुम क्यों रो रही हो. तब बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नाबालिग द्वारा मेरे साथ गंदा काम किया गया. प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया एवं पुलिस द्वारा पीड़ित बच्ची का सदर अस्पताल मेडिकल जांच करायी गयी.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन