आरा : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर असम से मुंबई जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मृतक की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर एक दुखद घटना में, असम से मुंबई जा रहे एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. इस घटना ने मृतक के परिवार में मातम का माहौल बना दिया है, जहाँ परिजन रो-रोकर बेहाल हैं.
दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कोईलवर एवं कुलहड़िया स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर असम निवासी एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक असम के तामूलपुर जिला के कमूलपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी स्व. नागेंद्र दास का पुत्र निरंजन दास है.
मुंबई जाने के लिए घर से निकला था युवक
इधर, दूरभाष पर बात करने पर मृतक के परिजन ने बताया कि वह मंगलवार को ट्रेन द्वारा मुंबई जाने के लिए घर से निकला था. इसी बीच ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को रेल थाना ले आई.
परिजनों को सूचना और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
इसके बाद रेल पुलिस द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को मिली. सूचना पाकर परिजन गुरुवार को रेल थाना पहुंचे. इसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. तब परिजन शव को दाह-संस्कार के लिए वापस असम ले गए.
परिवार में मचा कोहराम और रो-रोकर बुरा हाल
बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी फुलू उदास, दो पुत्र विकास दास, निकास दास एवं एक पुत्री मितिका दास है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










