भोजपुर में बिजली के खंभे में दौड़ रहे करंट ने ली युवक की जान, बचाने गया साथी भी झुलसा; परिजनों में मातम

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर जिले के सहंगी गांव में खेत में काम करते समय बिजली के खंभे की चपेट में आने से 35 वर्षीय घुरहू मुसहर की दर्दनाक मौत हो गई. उसे बचाने के प्रयास में 30 वर्षीय मनु मुसहर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है.

विज्ञापन

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव में गुरुवार की दोपहर युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का स्थानीय सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव निवासी स्व. इतवारु मुसहर का 35 वर्षीय पुत्र घुरहू मुसहर है. जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी स्व. मुटेसर मुसहर का 30 वर्षीय पुत्र मनु मुसहर है.

करंट लगने से एक की मौत और दूसरा घायल

इधर, दूरभाष पर मृतक के परिजन ने बताया कि वे दोनों खेत में बिचड़ा उखाड़ने गए थे. इस दौरान घुरहू मुसहर वहां रहे बिजली के खंभे के संपर्क में आ जाने के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के दौरान मनु मुसहर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया जा रहा है.

पुलिस कार्रवाई और शव का पोस्टमार्टम

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी दुर्गावती देवी व चार पुत्री नेहा, स्नेहा, संध्या, सलोनी एवं एक पुत्र रोहित है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. उसकी पत्नी दुर्गावती देवी व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : गया जी समेत पांच जिलों में बिना कागजात 19 गाड़ियां पकड़ी गईं, GST विभाग ने शुरू की जांच


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन