मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सजकर तैयार जगदीशपुर का किला परिसर, अधिकारियों ने लिया जायजा
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जगदीशपुर आगमन की पूरी तैयारी हो चुकी है. जानिए किले परिसर में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं और सुरक्षा के क्या इंतज़ाम हैं.
CM visit Jagdishpur: बिहार के मुख्यमंत्री के आगमन और उनके तय कार्यक्रम को लेकर ऐतिहासिक नगरी जगदीशपुर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बुधवार को वीर कुंवर सिंह की पावन भूमि जगदीशपुर स्थित किला परिसर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है.
हाई स्कूल मैदान में बनाये गये दो हेलीपैड
मुख्यमंत्री के आगमन को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जगदीशपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में दो हेलीपैड बनाये गये हैं. सुरक्षा और प्रोटोकॉल के सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड से किला गेट तक दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गयी है. इससे सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के साथ आम जनजीवन और यातायात को भी प्रभावित होने से बचाने की तैयारी की गयी है.
किला परिसर में सफाई और रंग-रोगन का काम पूरा
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर किला परिसर में मिट्टी भरकर मैदान को समतल बनाने के साथ साफ-सफाई, रंग-रोगन सहित अन्य कार्य भी पूरे कर लिये गये हैं. परिसर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए तैयार कर दिया गया है.
डीएम-एसपी समेत अधिकारियों ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को भी आला अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा. भोजपुर डीएम, एसपी समेत कई अधिकारी जगदीशपुर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को देखा.
आरा स्टेशन पर यात्री सामान चोरी करने के आरोप में पांच गिरफ्तार, कपड़े-एटीएम कार्ड बरामद
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए