आरा स्टेशन पर यात्री सामान चोरी करने के आरोप में पांच गिरफ्तार, कपड़े-एटीएम कार्ड बरामद

Updated:
विज्ञापन

आरा जंक्शन (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रेलवे यात्रियों का सामान चुराने वाले 5 संदिग्ध गिरफ्तार. यात्री शेड के पास से सूटकेस, कपड़े और मोबाइल बरामद. पूछताछ में आरोपियों ने यात्री सामान चोरी की बात कबूली.

विज्ञापन

आरा स्टेशन. रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ आरा और जीआरपी आरा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई मंगलवार को आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 के पूर्वी छोर स्थित यात्री शेड के समीप की गयी.

विज्ञापन

यात्री शेड के पास संदिग्ध अवस्था में मिले पांच लोग

आरपीएफ पोस्ट आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार और रेल थाना आरा के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्त और आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रही थी. इसी दौरान यात्री शेड के पास पांच व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में नजर आये. टीम ने सभी को पकड़कर पूछताछ की और विधिवत तलाशी ली.

सूटकेस और थैले से चोरी का सामान बरामद

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक सूटकेस, एक थैला और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. सूटकेस से 19 अदद इस्तेमाल किये हुए कपड़े, दो एटीएम कार्ड और एहसान खान के नाम का मेडिकल पर्चा मिला.

वहीं, थैले से चूड़ी एवं लहठी के 13 डिब्बे, नया मैरून रंग का सूट कपड़ा, महिला एवं पुरुषों के 18 अदद इस्तेमाल किये हुए कपड़े तथा कृत्रिम ज्वेलरी और श्रृंगार सामग्री के चार डिब्बे बरामद किये गये. इसके अलावा एक आरोपी के पास से स्मार्टफोन भी बरामद हुआ.

पूछताछ में यात्रियों का सामान चुराने की बात

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान पकड़े गये आरोपियों ने बरामद सामान और मोबाइल फोन को ट्रेनों में सफर करने वाले अज्ञात रेल यात्रियों से चोरी करने की बात स्वीकार की. पूछताछ में आरोपियों द्वारा आपस में मिलकर रेल यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने की बात भी बतायी गयी.

भोजपुर के रहने वाले हैं पांचों आरोपित

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत शर्मा, साहिल कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, अजीत कुमार ओझा और चंदन कुमार के रूप में हुई है. सभी भोजपुर जिले के रहने वाले हैं. आरपीएफ और जीआरपी ने बरामद सभी सामान को नियमानुसार जब्त कर लिया. गिरफ्तार पांचों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी आरा को सौंप दिया गया है.

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है और इनके गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन