NEET पेपर लीक आंदोलन की जीत पर तरारी में संकल्प मार्च, आंदोलनकारियों की रिहाई की उठी मांग

मार्च में शामिल भाकपा माले नेता | Prabhat Khabar Network
नीट पेपर लीक मामले में छात्र-युवाओं की ऐतिहासिक जीत के बाद तरारी में संकल्प दिवस पर विशाल मार्च का आयोजन हुआ. इस दौरान आंदोलनकारियों की तत्काल रिहाई और दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई.
नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ आंदोलन में छात्र-युवाओं की ऐतिहासिक जीत को लेकर आइसा, इंकलाबी नौजवान सभा व भाकपा-माले द्वारा तरारी में आयोजित संकल्प दिवस के मौके पर मार्च का आयोजन किया गया.
मार्च के दौरान शिक्षा-परीक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष तेज करने के संकल्प के साथ बिहार के विभिन्न जेलों में बंद आंदोलनकारियों को तत्काल रिहा करने और दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने की मांग की गई.
छात्रों की आवाज को दबाना बंद करे सरकार
सभा का संचालन जिला कमिटी सदस्य उपेंद्र भारती ने किया. उन्होंने कहा कि सरकार छात्र और युवाओं की आवाज को लाठी-डंडे और बंदूक के बल पर दबाना बंद करे, नहीं तो बिहार के छात्र उन्हें गद्दी छोड़ने को मजबूर कर सकते हैं.
लोकतांत्रिक आंदोलन और फर्जी मुकदमों के खिलाफ लड़ाई
वहीं कामता प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन पर दमन और फर्जी मुकदमों के खिलाफ भाकपा-माले की लड़ाई जारी रहेगी. हम छात्र-युवाओं के न्यायपूर्ण संघर्ष में हर कदम पर उनके साथ खड़े रहेंगे.
संकल्प दिवस में शामिल प्रमुख लोग
संकल्प दिवस में भाकपा माले के कृष्ण प्रसाद गुप्ता, चंदन कुमार, राजेश कुमार, माले नेता रामदयाल पंडित, जमाल अशरफ, काशीनाथ राम, सुदामा पासवान, बिजेंद्र सिंह, ददन पासवान, हरेराम सिंह, सतेंद्र राम सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










