भोजपुर : सूर्य मंदिर के पोखर में नहाने उतरा युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
मौके पर सीओ तथा संदेश पुअनि पहुंच घटना की जानकारी लेते  | Prabhat Khabar Network

पूरी पहुंच घटना की जानकारी लेते सीओ | Prabhat Khabar Network

संदेश थाना क्षेत्र में एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

संदेश थाना क्षेत्र के कोरी बाजार स्थित सूर्यमंदिर के पोखरा में गुरुवार की सुबह स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान भटौली गांव निवासी शिवजी महतो के 21 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है.

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी शम्मी कुमार एवं पुअनि शिवनाथ शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.

छेना देने के बाद पोखरा में स्नान करने गया था युवक

मृतक के छोटे भाई रोहित कुमार ने बताया कि राहुल कुमार सोमवार सुबह करीब सात बजे घर से कोरी बाजार स्थित मिठाई की दुकान पर छेना देने गया था. ग्रामीणों के अनुसार छेना देने के बाद वह कोरी बाजार के सूर्यमंदिर पोखरा में स्नान करने लगा.

इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ने पर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

परिवार का परिचय और वैवाहिक जीवन

राहुल दो भाइयों में बड़ा था. उसके परिवार में पिता शिवजी महतो, माता संजू देवी, छोटा भाई रोहित कुमार तथा पत्नी सुगंधा देवी हैं. उसकी शादी वर्ष 2024 में इमादपुर थाना क्षेत्र के धोकराहा गांव में हुई थी.

गांव में शोक का माहौल और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन