Arrah News : राजनीति में युवाओं का बढ़ता दबदबा, 7 में 4 युवा विधायक
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 16 May 2026 11:25 AM
बायें से डॉ ज्योतिंद्र जयेंद्र, पीयूष पुष्कर, विशाल प्रशांत, सोनल कुमार और राकेश ओझा
Arrah News : राजनीति में युवाओं का बढ़ता दबदबा, युवाओं पर ज्यादा फोकस कर रहे राजनीतिक दल
Arrah News (नरेंद्र प्रसाद सिंह) : एक आम कहावत है कि राजनीति बच्चों का खेल नहीं है. राजनीतिक सफलता के लिए अनुभव की आवश्यकता होती है पर भोजपुर में युवाओं ने इस मिथक को तोड़ दिया है. युवाओं ने अपनी ताकत का एहसास कर दिया है एवं यह भी बता दिया है कि युवा वर्ग भी राजनीति का माहिर खिलाड़ी हो सकता है.भोजपुर जिले में विधानसभा के सात सीटें हैं. इसमें चार विधायक युवा हैं. जबकि तीन विधायक उम्र दराज हैं. अब युवाओं का दौर शुरू हो चुका है. लोग विकास और नए चेहरे को पसंद करने लगे हैं.
युवाओं पर ज्यादा फोकस कर रहे राजनीतिक दल
राजनीतिक दलों का भी अब युवाओं पर अधिक फोकस हो रहा है. देश के प्रधानमंत्री बार-बार युवाओं की बात करते हैं .कई संगठनों में तो उम्र तय कर दिए गए हैं. अब घिसी पिटी राजनीति धीरे-धीरे अंतिम सांस गिन रही है.
जिले में हैं सात विधानसभा क्षेत्र
जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं. इनमें आरा विधानसभा क्षेत्र ,बड़हरा विधानसभा क्षेत्र ,तरारी विधानसभा क्षेत्र ,अगिआंव विधानसभा क्षेत्र, संदेश विधानसभा क्षेत्र ,जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं.
विशाल प्रशांत हैं तरारी विधानसभा से वर्तमान में विधायक
तरारी विधानसभा से विगत विधानसभा चुनाव में विशाल प्रशांत ने विजय श्री हासिल की है. हालांकि तरारी विधानसभा से विधायक रहे सुदामा प्रसाद के आरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के बाद खाली किए गए विधानसभा सीट पर हुए उप निर्वाचन में भी विशाल प्रशांत ने जीत दर्ज की थी. विशाल प्रशांत तरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ सुनील पांडेय के पुत्र हैं. वही शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार राकेश रंजन उर्फ राकेश ओझा ने विजय श्री हासिल की है एवं अपना लोहा मनवाया है. राकेश रंजन की चाची मुन्नी देवी भी दो बार विधायक रह चुकी हैं.. वहीं उनके पिता स्व. विशेश्वर ओझा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे. अगिआंव अजा विधानसभा क्षेत्र के विगत विधानसभा में महेश पासवान ने विजय का पताका लहराया है. वही आरा विधानसभा क्षेत्र से संजय सिंह टाइगर ने चुनाव जीता है. जबकि नव निर्वाचित विधान पार्षद सोनू कुमार राय भी युवा हैं.
संदेश ,बड़हरा एवं जगदीशपुर से जीते हैं उम्र दराज विधायक
संदेश विधानसभा क्षेत्र बड़हरा विधानसभा क्षेत्र एवं जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्र दराज विधायक चुने गए हैं. हालांकि जगदीशपुर एवं बड़हरा विधायक पहले भी कई बार विधायक चुने जा चुके हैं.वही संदेश से विधायक राधा चरण साह पहले स्थानीय निकाय भोजपुर बक्सर से विधान पार्षद निर्वाचित हो चुके हैं.
नव निर्वाचित विधान पार्षद सोनू कुमार राय भी हैं युवा राजनीतिज्ञ
भोजपुर सह बक्सर स्थानीय निकाय बिहार विधान परिषद से नवनिर्वाचित विधान पार्षद सोनू कुमार राय भी युवा है. युवा वर्ग राजनीति को नई दिशा देकर देश और समाज के पुनरूत्थान में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं.राजनीति में युवाओं के प्रवेश से समाज में विलुप्त हो रही मान्यताएं पुनर्स्थापन होगीं.
प्रो गांधी जी राय ने राजनीति में युवाओं के योगदान पर क्या कहा
अब युवाओं के हाथ में राजनीति की डोर जानी चाहिए. युवाओं में जो सुबह उमंग होती है. कुछ करने की मानसिकता होती है .भेदभाव नहीं होता है. ऐसे में विकास की गति काफी आगे बढ़ेगी.

राजनीति की धारा को अपनी ईमानदारी और कर्मठता से समाज कल्याण और जनसहयोग की तरफ मोड़ सकते हैं. भोजपुर की राजनीति में भाजपा के संजय सिंह टाइगर के प्रवेश से राजनीति में ईमानदारी की छवि उजागर होगी. इसी प्रकार पूर्व एमएलसी लालदास राय के पुत्र सोनू कुमार राय की एमएलसी की जीत से हम सकारात्मक पहल की उम्मीद कर सकते हैं. युवा वर्ग के राजनीति में प्रवेश सें बूढ़ी हो रही राजनीति की शैली में अपार संभावनाएं प्रकट हो सकती हैं. युवा वर्ग राजनीति को नई दिशा देकर देश और समाज के पुनरूत्थान में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं.
जिले के विधायकों की उम्र ,शिक्षा एवं संपत्ति
तरारी विधानसभा क्षेत्र
विधायक – विशाल प्रशांत
उम्र – 34 वर्ष
संपत्ति – 6 करोड़ 54 लाख 13 हजार 336 रुपए
शिक्षा – 12वीं पास
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र
विधायक- राकेश रंजन उर्फ राकेश ओझा
उम्र -30 वर्ष
शिक्षा- स्नातक
संपत्ति -एक करोड़ चार लाख 41 हजार 976 रुपए
अगिआंव विधानसभा क्षेत्र
विधायक- महेश पासवान
उम्र -48 वर्ष
संपत्ति- 8 लाख 55 हजार
शिक्षा – स्नातकोत्तर
आरा विधानसभा क्षेत्र
विधायक – संजय सिंह टाइगर
उम्र -51 वर्ष
संपत्ति- 31 लाख 2000
शिक्षा – स्नातकोत्तर
बड़हरा विधानसभा क्षेत्र
विधायक – राघवेंद्र प्रताप सिंह,
आयु- 67 वर्ष
संपत्ति 94 लाख, शिक्षा स्नातक
जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र
विधायक- श्री भगवान सिंह कुशवाहा
उम्र -61 वर्ष ,
शिक्षा -मैट्रिक
संपत्ति – 4 करोड़
संदेश विधानसभा क्षेत्र
विधायक – राधा चरण साह
उम्र -64 वर्ष
संपत्ति – एक करोड़ 1 लाख
शिक्षा – आठवीं पास
Also Read : Arrah News : 17 मई को होगी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










