विश्व साइकिल दिवस पर तरारी में निकली साइकिल रैली, स्वच्छता कर्मियों ने दिया फिटनेस का संदेश
साइकिल रैली का हुआ आयोजन
Arrah News: विश्व साइकिल दिवस पर तरारी प्रखंड में भव्य साइकिल रैली का आयोजन हुआ. इसका उद्देश्य फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाना था. साइकिल रैली में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया.
Arrah News: (नारायण त्रिपाठी की रिपोर्ट) विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को तरारी प्रखण्ड के शंकरडीह पंचायत भवन में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया. मेरा युवा भारत तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मी और स्वच्छता पर्यवेक्षको ने भाग लिया. रैली के माध्यम से फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.
शंकरडीह पंचायत से हुई रैली की शुरूआत
साइकिल रैली की शुरुआत प्रखण्ड के शंकरडीह पंचायत भवन से हुई. यह रैली शंकरडीह , सारा , खेलडिया पुल होते हुए प्रखण्ड कार्यालय पहुंची. पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने लोगों को साइकिल के उपयोग के प्रति जागरूक किया.
स्वच्छता प्रर्यवेक्षक सुमन कुमार ने दिखाई हरी झंडी
रैली को स्वच्छता प्रर्यवेक्षक सुमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में स्वच्छता कर्मी शंकर कुमार, सुदर्शन राम, सुखारी राम, कमलेश पासवान, अशोक कुमार राम, मोतीराम, पुनवासी राम, श्रीनिवास राम, रिंकू पासवान, टचुना देवी, सीताराम ,पुर्णवासी राम, ललन राम ,महेंद्र राम ,राजू कुमार संतोष राम ,सत्येंद्र मुसहर, शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










