Bhojpur News:गड़हनी के अमन बने लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी की लहर
Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 11 Oct 2025 5:54 PM
गड़हनी प्रखंड के बालबांध गांव निवासी अमन कुमार भट्ट ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा पास कर सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है.
एनडीए मेरिट लिस्ट में 375वीं रैंक हासिल की
गड़हनी. प्रखंड के बालबांध गांव निवासी अमन कुमार भट्ट ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा पास कर सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है. अमन को एनडीए की मेरिट लिस्ट में 375वें रैंक मिले हैं. अमन मनोज कुमार भट्ट के पुत्र हैं. जैसे ही शुक्रवार को एनडीए रिजल्ट में उनका नाम आया, घर में खुशी का माहौल छा गया. पूरे गांव में मिठाइयां बांटी गयीं और लोग अमन की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं. अमन की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई, इसके बाद उन्होंने कक्षा छह से सैनिक स्कूल में दाखिला लिया. बचपन से ही उनका सपना था कि वे भारतीय सेना में अधिकारी बनें और देश की सेवा करें. अमन के दादा स्व लक्षण भट्ट अक्सर उनसे कहते थे, बड़ा अफसर बनना, ताकि मेरा सीना गर्व से ऊंचा हो. आज अमन ने दादा का सपना साकार कर दिखाया. उनके पिता मनोज भट्ट दिल्ली में एक कुरियर कंपनी चलाते हैं. उन्होंने कहा, मैंने कभी अमन की पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी. आज उसने मेरा और पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया. अमन की इस सफलता पर गांव में जश्न का माहौल है. लोग उनके हौसले और मेहनत की तारीफ कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










