Arrah News: बिहिया स्टेशन पर दर्दनाक हादसा

Arrah News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत, पहचान नहीं हो सकी जानिए पूरी खबर
Arrah News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत, पहचान नहीं हो सकी जानिए पूरी खबर
Arrah News: (मिथलेश कुमार) दानापुर रेल मंडल अंतर्गत बिहिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.
रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार काली जीन्स और टी-शर्ट पहने युवक अप रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रही नॉन-स्टॉप ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना किस परिस्थिति में हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. हादसे के बाद स्टेशन परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वहीं मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.
Also Read: नवादा में आवारा कुत्तों पर नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










