Nawada News: नवादा में आवारा कुत्तों पर नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई

Nawada News: नवादा नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई पहले ही दिन 20 कुत्ते पकड़े गए, शहरवासियों ने ली राहत की सांस. जानिए पूरी खबर नीचे
Nawada News: नवादा नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई पहले ही दिन 20 कुत्ते पकड़े गए, शहरवासियों ने ली राहत की सांस. जानिए पूरी खबर नीचे
Nawada News: (बब्लू कुमार) नवादा शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नगर परिषद ने आखिरकार बड़ा कदम उठाया है. विशेष अभियान के पहले ही दिन शहर के अलग-अलग इलाकों से 20 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया. नगर परिषद की इस कार्रवाई से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि लंबे समय से लोग आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान थे.
बुधौल स्थित केंद्र में होगा उपचार और बंध्याकरण
नगर परिषद द्वारा पकड़े गए सभी कुत्तों को बुधौल स्थित स्वान बंध्याकरण केंद्र भेजा गया है. वहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और बंध्याकरण कराया जाएगा. परिषद का कहना है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करना और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है.
आठ सदस्यीय टीम चला रही विशेष अभियान
नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि इस अभियान की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश की कंपनी डी केयर ऑफ एनिमल्स एंड सोसाइटी को दी गई है. इसके लिए आठ सदस्यीय विशेष टीम बनाई गई है, जो शहर के विभिन्न मोहल्लों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ रही है.
शिकायतों के बाद परिषद ने उठाया कदम
नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. कई इलाकों में कुत्तों के झुंड राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए परेशानी और डर का कारण बन रहे थे.
लोगों से सहयोग की अपील
नगर परिषद ने शहरवासियों से अभियान के दौरान सहयोग करने की अपील की है. परिषद का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर को सुरक्षित और भयमुक्त बनाया जा सके.
Also Read: नवादा में आज: शहर में आज का कार्यक्रम, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, जानिए एक क्लिक में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 न्यूज़ चैनल से की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं.
बिहार की राजनीति, प्रशासन, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग करते हैं. राज्य की राजनीतिक गतिविधियों, नीतिगत फैसलों और उनके आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. इसके साथ ही वे कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










