आरा-पटना रेल रूट पर बिछेंगी दो नई लाइनें, 4000 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Railway Project: आरा होकर गुजरने वाली दिल्ली-हावड़ा मेन रेल लाइन का विस्तार होने जा रहा है. रेलवे करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च कर दो नई रेल लाइन और सोन नदी पर नया चार लेन रेल पुल बनाने की तैयारी कर रहा है.

विज्ञापन

Bihar Railway Project: आरा जंक्शन होकर गुजरने वाली दिल्ली-हावड़ा मेन रेल लाइन पर जल्द काम शुरू हो सकता है. रेलवे इस व्यस्त लाइन को और मजबूत और आधुनिक बनाने की तैयारी में जुट गया है. जानकारी के मुताबिक करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च कर इस रूट पर दो नई रेल लाइन बिछाने की योजना बनाई गई है. इसके साथ ही कोईलवर में सोन नदी पर नया चार लेन रेल पुल भी बनाया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो लाइन से बनेगा चार लाइन वाला रेलखंड

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अभी इस रूट पर केवल दो रेल लाइन हैं. इस वजह से ट्रेनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. नई योजना पूरी होने के बाद यह रेलखंड चार लाइन वाला हो जाएगा. इसमें अलग-अलग ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन, मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और लेटलतीफी काफी कम होगी. यात्रियों को समय पर ट्रेन मिलने में भी राहत मिलेगी.

सोन नदी पर बनेगा नया रेल पुल

इस परियोजना का सबसे अहम हिस्सा कोईलवर में सोन नदी पर बनने वाला नया रेल पुल है. यह पुल मौजूदा पुल के समानांतर बनाया जाएगा. पूर्व मध्य रेलवे ने इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि परियोजना की तकनीकी और व्यवहारिकता जांच भी शुरू हो चुकी है. संभावना है कि इसी महीने रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी जाएगी. नए पुल के बनने के बाद पुराने और नए पुल को मिलाकर कुल चार रेल लाइन उपलब्ध हो जाएंगी.

एक साथ गुजर सकेंगी कई ट्रेनें

अभी सोन नदी पर दो लाइन होने के कारण एक समय में सीमित ट्रेनें ही गुजर पाती हैं. इससे कई बार ट्रेनों को रोकना पड़ता है और परिचालन प्रभावित होता है. लेकिन चार लाइन बनने के बाद एक साथ कई ट्रेनों की आवाजाही संभव हो सकेगी.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग ट्रैक होने से मालगाड़ियों की वजह से एक्सप्रेस ट्रेनों की गति प्रभावित नहीं होगी. इससे लंबी दूरी की ट्रेनों को समय पर चलाने में मदद मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आरा, पटना समेत पूरे इलाके को फायदा

इस परियोजना का फायदा आरा, बक्सर, बिहिया, डुमरांव और पटना समेत पूरे शाहाबाद इलाके को मिलेगा. रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने से व्यापार और उद्योग को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. रेलवे बोर्ड और केंद्रीय कैबिनेट से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. रेलवे से जुड़े जानकारों का कहना है कि यह योजना पूर्व मध्य रेलवे के लिए आने वाले समय में काफी अहम साबित हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: अपराध छोड़ो, अभी और एनकाउंटर होंगे, सम्राट के मंत्री बोले- गोली का जवाब गोली से मिलेगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन