बिहार के इन 5 जिलों में अगले 3 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा
बिहार में बारिश (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Heavy Rain Alert: पटना समेत कई जिलों में अचानक काले बादलों ने डेरा जमा लिया है. मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.
पटना से प्रह्लाद कुमार की रिपोर्ट
आपके शहर में
Bihar Heavy Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के पांच जिलों में अगले दो से तीन घंटे के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है.
इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट
तत्काल मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, पटना और सारण जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम खराब होने की आशंका है. इन जिलों के टोटल 22 प्रखंडों को प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है. मौसम विभाग ने मेघ गर्जन और वज्रपात के दौरान लोगों से खुले जगहों पर नहीं रहने की अपील की है.
किसानों से की गई अपील
खासकर किसानों और ग्रामीणों को भी मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है. तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने को कहा गया है. इस तरह से मौसम विभाग की ओर से पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है. ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.
प्रभावित प्रखंडों की संख्या
जानकारी के मुताबिक, अरवल में दो, औरंगाबाद में पांच, पटना में आठ, भोजपुर में चार और सारण में 3 यानी टोटल 22 प्रखंड को अलर्ट किया गया है. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह तत्काल मौसम चेतावनी है और मौसम की स्थिति में बदलाव के साथ चेतावनी को अपडेट किया जा सकता है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित
बिहार के कई जिलों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को ही बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया था. हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा नदी और इसकी सहायक नदियों के जलस्तर, दियारा और निचले इलाकों में उत्पन्न स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया.
हवाई सर्वे के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल समीक्षा बैठक कर बाढ़ की स्थिति, जलस्तर, तटबंधों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों और प्रभावित इलाकों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बिना किसी देरी मरम्मती कार्य कराने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी का निर्देश दिया. साथ ही अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता जल्द पहुंचाने के निर्देश दिए.
कई नदियों का जलस्तर बढ़ा
राज्य के 18 जिलों में बाढ़ का पानी फैल चुका है. इससे 6.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. पटना में गंगा और पुनपुन का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. जबकि उत्तर बिहार की कई नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. गंगा की रफ्तार कुछ जगह धीमी जरूर हुई है, लेकिन तीनों गेज प्वाइंट पर जलस्तर लाल निशान से ऊपर है. पुनपुन नदी का बढ़ता जलस्तर चिंता बढ़ा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए