पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 01 Jun 2025 7:40 PM
विज्ञापन
कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
सहार.
चौरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के डिलियां और बंगौटी से विभिन्न मामलों में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार डिलियां निवासी स्व ढेला चौधरी के पुत्र दशरथ चौधरी, दशरथ चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी तथा दशई चौधरी के पुत्र कुमार चौधरी पर पूर्व के मामले में न्यायालय से वारंट जारी किया गया था, जिसमें पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया. वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने बंगौटी से शराब पीकर हो हंगामा करने के मामले में रघुवर सिंह के पुत्र बिनोद सिंह और चांददेव राम के पुत्र बिंदा राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










