जाकिर हुसैन खान अररिया विधान सभा से ही लड़ेगें चुनाव, किया ऐलान

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 23 May 2025 11:09 PM

विज्ञापन

अररिया व फारबिसगंज के पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन खान ने ख़रैय्या बस्ती अररिया स्थित अपने आवास पर कहा कि वे हर हाल में अररिया सदर से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे.

विज्ञापन

अररिया. अररिया व फारबिसगंज के पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन खान ने ख़रैय्या बस्ती अररिया स्थित अपने आवास पर कहा कि वे हर हाल में अररिया सदर से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. वे अपने अररिया आवास व चुनाव कार्यालय में अपने समर्थकों व शुभचिंतकों के साथ अनौपचारिक विचार विमर्श के बाद यह ऐलान किया. कहा कि मैं हर हाल में अररिया विधानसभा से हीं चुनाव लड़ूंगा, इसके लिये उन्होंने अररिया में आवास भी ले लिया है व उनका चुनावी कार्यालय भी इसी आवास पर होगा. जाकिर हुसैन खान ने बताया कि वे 18 जून को अररिया स्थित अपने आवास व कार्यालय में विधिवत रूप से शिफ्ट कर जायेंगे, जहां से वे अपने चुनावी कार्यक्रम का शंखनाद करेंगे. विदित हो कि जाकिर हुसैन पूर्व में दो बार विधायक रह चुके हैं. अररिया से भी वे 2010 में विधायक रह चुके है. इस मौके पर भोला शंकर तिवारी, अनवर राज, खुर्शीद खान, मो अरशद आलम, शम्स मुर्शीद बबलू, जाबिर अंसारी, तनवीर आलम, इफ्तेखार आलम, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजा, मीर बबलू , सरफराज आलम, पूर्व मुखिया अबू मतीन, ज़कियुल हुदा, तपन तिवारी के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन