डीजे गाड़ी पलटने से युवक की मौत, पांच घायल

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :25 Apr 2026 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
डीजे गाड़ी पलटने से युवक की मौत, पांच घायल

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

अररिया. जिले के अररिया-रानीगंज मार्ग पर शनिवार को एनएच-327 ई पर रजोखर के पास बारात से लौट रही डीजे गाड़ी पलट गयी. इस हादसे में 25 वर्षीय अजय कुमार ऋषिदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक अजय कुमार रानीगंज के सरवाहा वार्ड संख्या 06 निवासी शंभू ऋषिदेव का पुत्र है. तीन साल पूर्व ही मृतक की शादी हुई थी. अजय को एक पुत्र भी है. शुक्रवार को गांव में पड़ोसी की शादी थी. अजय बारात में शामिल होने फारबिसगंज के हलहलिया लहसुनगंज गया था. परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 04 बजे अजय अन्य लोगों के साथ डीजे गाड़ी से घर लौट रहा था. रजोखर के समीप तेज रफ्तार डीजे वाहन अचानक बेकाबू होकर पलट गयी. हादसे में अजय को सिर व सीने में गंभीर चोटें आयी. वहीं, गाड़ी में सवार अन्य पांच युवकों को भी गंभीर चोटें आयी हैं. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सक ने जांच व इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर अजय को अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों का इलाज चल रहा है. मृतक के पिता शंभु ऋषिदेव का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है. सदर अस्पताल प्रबंधन ने ओडी स्लिप के जरिये संबंधित थाने को सूचना भेज दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन