जितेंद्र साह बने जिलाध्यक्ष, अनवर संयोजक नियुक्त

नयी जिला कार्यकारिणी का गठन
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अररिया की बैठक संपन्न अररिया. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अररिया जिला इकाई की बैठक शनिवार को एनके दयानंद रजक के आवास पर हुई. यह बैठक संरक्षक एच फ्लाइंग ऑफिसर विद्याकांत मिश्रा व प्रमंडल प्रभारी एच कैप्टन डीएन झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. इसके बाद सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया. नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों में संयोजक हवलदार अनवर आलम, अध्यक्ष हवलदार जितेंद्र साह, सचिव एनके दयानंद रजक, उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हवलदार नीरज कुमार झा, उपाध्यक्ष नवल किशोर साह , कोषाध्यक्ष सार्जेंट अभिषेक कुमार, अनुमंडल अध्यक्ष अररिया डीएफआर सतीश कुमार सिंह व सूबेदार देवेंद्र साह, अनुमंडल अध्यक्ष, फारबिसगंज सूबेदार पीके चौधरी व सार्जेंट संजीत कुमार, 112 चालक संघ अध्यक्ष मो आदिल खान, कार्यकारिणी सदस्य सूबेदार मेजर अशफाक आलम व हवलदार जेएन राय सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए ऊर्जा व कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की प्रतिबद्धता जतायी. बैठक का समापन नवनिर्वाचित सचिव दयानंद रजक ने किया. अगली बैठक में संगठन की आगामी रणनीति व नियमावली पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




