गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की आंख मिचौनी जारी

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :25 Apr 2026 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की आंख मिचौनी जारी

गर्मी से परेशान हैं विद्युत उपभोक्ता

विज्ञापन

फारबिसगंज. गर्मी बढ़ने के साथ शहर में बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो गयी है. शहरी क्षेत्र में जगह-जगह केबल फाल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित होना शुरू हो गया है. जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट के समीप शुक्रवार को खंभे से तार टूट कर गिर जाने से बिजली गुल हो गयी. घंटों बाद बिजली मिस्त्री द्वारा केबल को ठीक किया गया. बिजली केबल फाल्ट के कारण जगह-जगह केबल में आग लग जाती है. शहरी क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है. घरों में लोड बढ़ रहा है. विद्युत विभाग को भी समय-समय पर नये टांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है. स्थानीय लोगों का कहना है रातभर अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है. स्थानीय लोगों ने कहना था कि रात में लोड अधिक हो जाने से तार टूट जा रहा है. जिससे हमलोगों को परेशानी हो रही है. वहीं जेइ कैलाश कुमार ने बताया कि बिजली कर्मियों की शिकायत पर लाइनमैन भेज दिया गया है. रात में ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी. केबल फाल्ट को देखते हुए नया केबल लगाने का आदेश दे दिया गया है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन