ड्यूटी पर जाते पोस्टमैन की हार्ट अटैक से मौत

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :25 Apr 2026 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
ड्यूटी पर जाते पोस्टमैन की हार्ट अटैक से  मौत

मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

विज्ञापन

जोकीहाट. जोकीहाट थाना क्षेत्र के बगडहरा पंचायत वार्ड संख्या 10 में शुक्रवार को 35 वर्षीय पोस्टमैन मो मोदस्सिर आलम की हृदयगति रुकने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मोदस्सिर आलम डाक विभाग में कार्यरत थे. इन दिनों अररिया टाउन के इस्लामनगर क्षेत्र में उनकी ड्यूटी लगी थी. शुक्रवार सुबह वे घर से ड्यूटी के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. परिजनों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया. लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि मो मोदस्सिर आलम पहले जोकीहाट डाकघर में कार्यरत थे, जिसके बाद लगभग एक वर्ष पूर्व उनका तबादला अररिया डाकघर में हुआ था. वहां वे पोस्ट वितरण पोस्टर मैन का दायित्व निभा रहे थे. उनके पिता मो. दाऊद ने बताया कि बेटे की तबीयत अचानक खराब हुई और देखते ही देखते सब कुछ खत्म हो गया. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. स्थानीय सरपंच अली अशरफ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रुकना हार्ट अटैक प्रतीत होता है. शोक व्यक्त करने वालों में मुखिया प्रतिनिधि मो. वसीमुर्रहमान, अदनान गाजी, रहबर आलम, शमीम पप्पू, अल्तमश रेजा, सोइब अख्तर, मुख्तार, तोहिद, रुस्तम मौलाना मोइन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हैं.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन