ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल, रेफर
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 08 Apr 2026 7:59 PM
सिताधार पुल से कुछ दूरी पर हुआ हादसा
फारबिसगंज. पूर्व मध्य रेलवे के फारबिसगंज- सहरसा रेल खंड पर सिताधार पुल से कुछ दूरी पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों व उनके परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज लाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. चिकित्सकों के मुताबिक गंभीर रूप से घायल युवक का दोनों पांव-घुटना से ऊपर गंभीर रूप से घायल होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे बाहर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल युवक का नाम 25 वर्षीय मो सारिक अंसारी पिता समुन अंसारी साकिन भानपुर वार्ड संख्या 01 रामपुर दक्षिण थाना फारबिसगंज जिला अररिया बताया जाता है. घटित घटना के संदर्भ में चर्चा है कि उक्त युवक रेल पटरी पार कर रहा था तभी फारबिसगंज से सहरसा की तरफ जा रहे ट्रेन की चपेट में आ गया व गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










