कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

नीतीश के कार्यकाल में बिहार का हुआ है विकास
नरपतगंज. नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित 20 सूत्री कार्यालय में बुधवार को जदयू की प्रखंड स्तरीय बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण राय ने की. बैठक में हाल में ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जदयू पिछले 20 सालों से सरकार में है व नीतीश सरकार के कार्यकाल में बिहार का ऐतिहासिक विकास हुआ है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को वार्ड से लेकर प्रखंड तक पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कार्यकर्ता बनाकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मौजूद करने की बातें कहीं व कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति टिप्स देते हुए सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने की भी बात कही. वहीं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के समक्ष पार्टी से जुड़ी समस्याएं व अपने-अपने विचार रखें. इस मौके पर प्रदेश महासचिव रमेश सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय, प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण राय, कार्यकर्ता महेंद्र सिंह चौहान, मिथिलेश भारती, अरुण राय, भीम राय, तिलकचंद मुखिया, जगदेव राय, सदानंद पासवान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




