कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 06 Apr 2026 6:48 PM
दिवंगत नेताओं को पुष्प अर्पित कर किया नमन
सिकटी. भाजपा के 47 वे स्थापना दिवस पर मंडल अध्यक्ष बरदाहा कुमोद झा की अध्यक्षता में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को धूमधाम से पार्टी का स्थापना बेलबाड़ी स्थित निवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस अवसर पर दिवंगत नेताओं को पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया. साथ ही संस्थापक सदस्यों से प्रेरणा लेते हुए पार्टी हित में अग्रसर होने की शपथ दिलायी गयी. इस मौके पर बूथ अध्यक्ष सह मंडल, महामंत्री ललित सिंह, अमरनाथ झा, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, धीरज झा, निरजनमिश्रा, जुगल किशोर ठाकुर, महेंद्र ततमा, मीणा देवी, हेमलता देवी, रुद्रानंद ठाकुर, रंजीत झा, मनोज मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










