वाहन की टक्कर से महिला की मौत

परिजनों में मचा कोहराम
मां की मौत पर फुट-फुट कर रो रहा था पुत्र -21-प्रतिनिधि, फारबिसगंज नरपतगंज — फारबिसगंज मुख्य मार्ग के पलासी के समीप गुरुवार को एक अज्ञात वाहन की ठोकर से 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी. मृतका महिला का नाम 40 वर्षीय लीला देवी पति अशोक ठाकुर वार्ड संख्या 01 पलासी नरपतगंज निवासी है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि उक्त महिला को पलासी के समीप अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों व उनके परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज लाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांचोपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया. अनुमंडलीय अस्पताल में मृतका के शव से लिपट कर विलाप कर रहे मृतका के परिजनों को लोग सांत्वना देने में लगे रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










