पत्नी की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, कुर्की-जब्ती के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फोटो- कुर्साकांटा के पलासमनी से हत्या मामले के प्राथमिकी आरोपियों को किया गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network
अररिया जिले में पत्नी की हत्या के पुराने मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चार नामजद आरोपियों को कुर्की-जब्ती के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.
Araria Murder Case: अररिया जिले के कुर्साकांटा थाना अंतर्गत सोनामनी गोदाम थाना पुलिस ने हत्या के एक पुराने मामले में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी बीते वर्ष दर्ज पत्नी हत्या मामले में फरार चल रहे थे. न्यायालय से वारंट जारी होने और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
पत्नी की हत्या का दर्ज है मामला
थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष एक महिला की हत्या के मामले में मृतका के मायके वालों ने उसके पति समेत अन्य परिजनों के खिलाफ सोनामनी गोदाम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वे पुलिस की पकड़ से बाहर थे.
कुर्की-जब्ती के बाद मिली सफलता
पुलिस ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई. इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जागीर परासी पंचायत के पलासमणी निवासी मो. सल्लू उर्फ सल्लो, उनकी पत्नी साजो खातून, पुत्री खुदीजा खातून और रवीना खातून के रूप में हुई है. सभी को थाना लाने के बाद चिकित्सकीय जांच कराई गयी और फिर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया.
अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी
Araria Murder Case: पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. उपलब्ध साक्ष्यों और अनुसंधान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










