रमजान में खर्चा मांगने पर पत्नी की पिटाई

Updated at : 14 Mar 2026 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
रमजान में खर्चा मांगने पर पत्नी की पिटाई

पीड़िता ने थाना में दर्ज कराया मामला

विज्ञापन

भरगामा. थाना क्षेत्र के नया भरगामा वार्ड संख्या 03 में पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया. पीड़िता ने इस संबंध में भरगामा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदिका तबस्सुम खातून पति मो वाहिद आलम, पिता वकील, नया भरगामा वार्ड संख्या 03 की निवासी है. आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके पति मो वाहिद आलम ने दूसरी शादी कर ली है. जिसके बाद से उन्हें व उनके एकमात्र पुत्र को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. उनका आरोप है कि पति न तो उनका भरण-पोषण करता है व न ही बच्चे के खर्च की व्यवस्था करता है. पीड़िता के अनुसार 11 मार्च को जब उन्होंने अपने पति से खर्चा-पानी मांगा तो पति मो वाहिद आलम, सौतन अजमेरी खातून व सास गनोरिया खातून ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मुक्के से मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन